छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक, दृष्टिबाधित अभ्यर्थियों के आरक्षण पर उठे सवाल, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब..
छत्तीसगढ़ में शिक्षक और सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। भर्ती विज्ञापन में दिव्यांग अभ्यर्थियों के आरक्षण से जुड़े प्रावधानों को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने भर्ती परीक्षा पर रोक लगा दी है। चीफ जस्टिस कृष्णराम महापात्र की डिवीजन बेंच ने राज्य सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

