कोरोना अपडेट: प्रदेश में आज 17 संक्रमितों की मौत, 3842 नए मरीजों की पुष्टि, 2614 हूए डिस्चार्ज..
रायपुर/ प्रदेश में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। वहीं, मौत के आंकड़ों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारी दी है।


