कोरोना अपडेट: प्रदेश में आज 17 संक्रमितों की मौत, 3842 नए मरीजों की पुष्टि, 2614 हूए डिस्चार्ज..

शेयर करें...

रायपुर/ प्रदेश में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। वहीं, मौत के आंकड़ों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारी दी है। जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में आज कुल 3842 नए मामले सामने आए हैं और 2614 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं आज 17 और कोरोना संक्रमित की मौत हो गई।

Join WhatsApp Group Click Here

मिली जानकारी के अनुसार आज मिले नए मरीजों में से रायपुर से 672, दुर्ग से 436, जांजगीर से 334, राजनांदगांव से 309, बिलासपुर से 302, कोरबा से185, रायगढ़ से 168, बस्तर से 163, बीजापुर से 145, दंतेवाडा से 133, धमतरी से 118, नारायणपुर से 91, बालोद से 90, कवर्धा से65, सुकमा से63, कांकेर से 63, बलौदाबाजार से 62, सूरजपुर से 62, सरगुजा से 62, बेमेतरा से 56, मुंगेली से 51, कोंडागांव से 47, कोरिया से 43, गरियाबंद से 38, गौरेला सेपेंड्रा सेमरवाही से 35, जशपुर से 30, बलरामपुर से 15, महासमुंद से 3 और अन्य राज्य से 1 मरीज शामिल हैं।

बता दें कि प्रदेश अब तक सामने आए कुल 81617 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 44392 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं और 645 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 36580 मरीजों का उपचार जारी है।

Scroll to Top