पोर्टल ‘CG Teeka’ हुआ दुरुस्त.. अफसर बोले- एक साथ ज्यादा रजिस्ट्रेशन की कोशिश से ठप हो गया था..
रायपुर// छत्तीसगढ़ में 18 + टीकाकरण के रजिस्ट्रेशन का पोर्टल ‘CG Teeka’ दुरुस्त हो गया है। रविवार को दिनभर की मशक्कत के बाद छत्तीसगढ़ इंफोटेक प्रमोशन सोसाइटी की तकनीकी टीम ने इसकी मरम्मत पूरी कर ली। इसके बाद इसकी सेवाएं बहाल कर दी गईं। अधिकारियों ने बताया, अनुमान से अधिक लोगों के एक साथ रजिस्ट्रेशन

