शिक्षा विभाग के रिटायर्ड लेखापाल के सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा: भाई और परिजनों ने ही रची साजिश, 11 आरोपी और 4 नाबालिग गिरफ्तार..
जिले में सेवानिवृत्त लेखापाल दामोदर राजपूत की अंधे कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। थाना लालपुर क्षेत्र के ग्राम मनोहरपुर से अपहरण के बाद हुई इस हत्या में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है



