अब हर 3 साल में हो जायेगा अधिकारी-कर्मचारी का ट्रांसफर, GAD का आदेश, एक ही डेस्क पर तीन साल से ज्यादा नहीं रहेंगे अधिकारी-कर्मचारी..

शेयर करें...

रायपुर// छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में पारदर्शिता और कार्यकुशलता बढ़ाने के उद्देश्य से बड़ा फैसला लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने सभी विभागों, कलेक्टर कार्यालयों, संभागीय आयुक्त कार्यालयों और अधीनस्थ कार्यालयों के लिए नया निर्देश जारी करते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों के डेस्क असाइनमेंट (Desk Assignment) में नियमित बदलाव अनिवार्य कर दिया है। नए आदेश के अनुसार अब कोई भी अधिकारी या कर्मचारी तीन वर्ष से अधिक समय तक एक ही कार्य-पटल (डेस्क) पर पदस्थ नहीं रहेगा।

Join WhatsApp Group Click Here

विभाग की ओर से जारी आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे में लंबे समय से एक ही शाखा या महत्वपूर्ण कार्य-पटल संभाल रहे अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच इस फैसले को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

एक ही डेस्क पर लंबे समय तक पदस्थ रहने पर सरकार सख्त

सामान्य प्रशासन विभाग ने अपने आदेश में कहा है कि कई कार्यालयों में अधिकारी और कर्मचारी वर्षों से एक ही कार्य-पटल पर कार्यरत हैं। इससे प्रशासनिक निष्पक्षता, जवाबदेही और कार्यप्रणाली पर असर पड़ने की संभावना रहती है। इसी व्यवस्था में सुधार लाने के लिए अब प्रत्येक तीन वर्ष में डेस्क असाइनमेंट बदलना अनिवार्य किया गया है।

सभी विभागों में लागू होंगे नए निर्देश

यह आदेश राज्य के सभी विभागों, विभागाध्यक्ष कार्यालयों, संभागीय आयुक्त कार्यालयों, कलेक्टर कार्यालयों तथा अधीनस्थ कार्यालयों पर समान रूप से लागू होगा। विभागाध्यक्ष और कार्यालय प्रमुखों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य-पटल परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी की जाए।

Scroll to Top