जनसंपर्क विभाग में बड़ी संख्या में अधिकारियों का हुआ तबादला, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में गुलाब डडसेना होंगे नए पीआरओ..
छत्तीसगढ़ शासन के जनसंपर्क विभाग ने बुधवार को राज्य के विभिन्न जिलों में पदस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों के स्थानांतरण का आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार जनसंपर्क विभाग में कुल 22 अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशासनिक एवं अन्य आधारों पर नई पदस्थापना दी गई है।


