लक्जरी कार में किया जा रहा था गांजा की तस्करी, 16 लाख 60 हजार की गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ़्तार..
महासमुन्द// छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त डीजीपी अशोक जुनेजा और उड़ीसा के डीजीपी अभय के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने संबंधी चर्चा के ठीक दूसरे दिन महासमुंद जिले के सरायपाली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में गांजा परिवहन कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


