फर्जी पुलिस बनकर मजदूरों से लूट व मारपीट, विरोध करने पर चौकी प्रभारी के सामने बेल्ट से पीटा, चौकी प्रभारी सस्पेंड..
बलौदाबजार// जिले में पुलिस की शह पर ही गुंडागर्दी और लूट हो रही है। बदमाश इतने ज्यादा दबंग हो गए हैं कि दूसरों को चोर बताकर पुलिस के सामने ही लूट रहे हैं। तीन युवकों ने खुद को पुलिसकर्मी बता दो मजदूरों को रोका और उनसे 20 हजार रुपए छीन लिए। मजदूरों ने विरोध किया



