ग्राम लालपुर थाना में जनसम्पर्क विभाग द्वारा लगाई गई छायाचित्र विकास प्रदर्शनी ,,बड़ी संख्या में लोगों ने किया अवलोकन की सराहना….

शेयर करें...

मुंगेली / राज्य सरकार की गौरवशाली 04 वर्ष पूर्ण होने पर कलेक्टर श्री राहुल देव के मार्गदर्शन में जनसम्पर्क विभाग द्वारा छायाचित्र विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज लोरमी विकासखण्ड के ग्राम लालपुरथाना में विकासखण्ड स्तरीय छायाचित्र विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें सुराजी गांव योजना, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना सहित विभिन्न योजनाओं एवं उपलब्धियों को प्रदर्शित की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों द्वारा प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया और राज्य शासन योजनाओं की सराहना की।

Join WhatsApp Group Click Here


छायाचित्र विकास प्रदर्शनी में लोगों को जनमन पुस्तिका, छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक, न्याय का नया अध्याय, सेवा जतन सरोकार, करूणा सेवा सुशासन से संबंधित पुस्तक, पाम्पलेट, ब्रोसर आदि का निःशुल्क वितरण भी किया गया। प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुंचे लखनलाल, शिवकुमार बांधी सहित अन्य लोगों ने शासन की योजनाओं से लाभ मिलने की जानकारी दी और मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के किसान हितैषी योजनाओं को खूब सराहा। लोगों ने कहा कि राज्य सरकार की राजीव गांधी किसान न्याय योजना, सुराजी गांव योजना, गोधन न्याय योजना आदि से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है और छत्तीसगढ़ राज्य विकास के पथ पर अग्रसर हो रहा है।

Scroll to Top