शेयर करें...
रायगढ़(आकाश, मनोज)// आगामी धनतेरस और दीपावली त्यौहार के मद्देनजर सरिया थाना द्वारा नगर में पुलिसिया पोट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। इस संबंध में थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि त्यौहार नजदीक होने के कारण नगर के बाजार और दुकानों में खरीददारी बढ़ी हुई है वहीं कोरोना से संबंधित शासन द्वारा जारी निर्देशो के पालन सहित अप्रिय घटना न घटे इस हेतु नगर में पॉइंट बनाकर पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है।

बता दें कि दुकानों में खरीददारी और भीड़ भाड़ बढ़ने के साथ ही आपराधिक प्रवित्ति के लोग सक्रिय हो जाते है और लूट पाट जैसी घटना को अंजाम देने से नही चूकते इन्ही सब बातों को ध्यान में रखते हुए सरिया थाना प्रभारी द्वारा नगर में पुलिसिया पेट्रोलिंग बढ़ाते हुए जवानों की ड्यूटी लगाई गई है ताकि नगर में खरीददारी करने वाले लोग भयमुक्त होकर शॉपिंग कर सके।



You must be logged in to post a comment.