धान खरीदी को लेकर भाजपा-कांग्रेस में जुबानी जंग, सीएम भूपेश ने कहा- किसानों के वजह से हारी है भाजपा..

शेयर करें...

रायपुर/ सीएम भूपेश बघेल ने धान खरीदी को लेकर भाजपा के आरोपों पर पलटवार किया है। सीएम बघेल के मुताबिक किसानों की वजह से ही बीजेपी की हार हुई है। भाजपा अपनी खोई ताकत वापस पाने के लिए बेतुका बयान दे रही हैं।

Join WhatsApp Group Click Here

धान खरीदी में हो रही देरी पर सीएम बघेल ने बताया कि कोरोना संक्रमण ने देशभर में कई व्यवसायों को प्रभावित किया है। जूट मिल भी इससे अछूता नहीं है। देश की कई जूट मिलें बंद थी।

सीएम के मुताबिक प्रदेश में बारदाना अभी अभी आना शुरू हुआ है। राज्य को 3.5 लाख गठान बारदाने की जरुरत पड़ती है। इतनी हमारे पास उपलब्ध नहीं है। सीएम बघेल ने धान खरीदी में हुई देरी को इसे ही एकमात्र कारण बताया है।

बिहार जाने से पहले सीएम भूपेश बघेल ने मरवाही में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत का दावा किया है। सीएम ने बयान दिया है कि मरवाही में कितने रिकॉर्ड अंतरों से हम जीतते हैं, बस ये देखना बचा है बाकी जीत तय है।
 

Scroll to Top