मुंगेली : ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक महिला तथा बहुद्देशीय कार्यकर्ता महिला और ए.एन.एम. पदों पर की जाएगी भर्ती, दावा आपत्ति 07 नवंबर तक आमंत्रित…

शेयर करें...

मुंगेली// मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी महादेव तेंदवे ने यह बताया कि ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक महिला तथा बहुद्देशीय कार्यकर्ता महिला तथा ए.एन.एम. के रिक्त 24 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस हेतु प्राप्त आवेदन पत्रों की परीक्षण उपरांत योग्य अभ्यार्थियों से 07 नवम्बर तक दावा आपत्ति आमंत्रित किए गये है।

Join WhatsApp Group Click Here

दावा आपत्ति ईमेल आईडी anmmungeli2020@gmail.com के माध्यम से निर्धारित प्रारूप में ही प्रस्तुत कर सकते है। प्रारम्भिक सूची और विस्तृत दिशा-निर्देश तथा निर्धारित प्रारूप के संबंध में जिले के वेबसाईट http://www.mungeli.gov.in एवं विभागीय वेबसाइट http://www.cghealth.nic.in का अवलोकन किया जा सकता है।

Scroll to Top