मुंगेली : छत्तीसगढ़ अशासकीय विद्यालय फीस विनियमन अधिनियम 2020 : जिला स्तरीय फीस विनियमन समिति गठित..

शेयर करें...

मुंगेली// छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा जारी निर्देश के अनुसार छत्तीसगढ़ अशासकीय विद्यालय फीस विनिमय अधिनियम 2020 के क्रियान्वयन हेतु जिला कलेक्टर ने जिला स्तरीय अशासकीय विद्यालय फीस निर्धारण समिति का गठन किया गया है। समिति में जिला कोषालय अधिकारी, नगर पालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुंगेली के सेवानिवृत्ति प्राचार्य पी. एस. ठाकुर, जिला एवं सत्र न्यायालय के शासकीय अधिवक्ता मनीष चैबे, रैंबो मेमोरियल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुंगेली के अभिभावक उमेश ठाकुर, डॉ. भीमराव अंबेडकर उच्चतर माध्यमिक आवासीय विद्यालय मुंगेली के अभिभावक जगदीश प्रसाद कांत एवं प्रबंधक राजेन्द्र दिवाकर और रैंबो मेमोरियल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुंगेली के प्रबंधक अविनाश प्रसाद सदस्य होंगे। जिला शिक्षा अधिकारी समिति के सदस्य सचिव होंगें।

Join WhatsApp Group Click Here

जिले में संचालित समस्त अशासकीय विद्यालय जिला समिति के अनुमोदन के पश्चात ही विद्यालय में फीस वृद्धि कर सकेंगे। जिला फीस समिति के अनुमोदन के बिना यदि कोई विद्यालय प्रबंध समिति फीस वृद्धि करता है या इस अधिनियम के बनाए गए नियमों के किसी प्रावधान का उल्लंघन करता है तो विद्यालय प्रबंध समिति के प्रत्येक सदस्य पर दंड प्रक्रिया संहिता 1973 के प्रावधान के तहत कार्यवाही की जाएगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

Scroll to Top