शेयर करें...
कोरबा/शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म के आरोपी आरक्षक योगेश्वर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पुलिस लाइन में पोस्टेड था। युवती ने आरक्षक के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
Join WhatsApp Group
Click Here
इस घटना में आरक्षक को निलंबित कर दिया गया था। केस दर्ज होने के बाद से आरक्षक फरार चल रहा था। कोरबा पुलिस ने आरोपी आरक्षक की सूचना देने के लिए 2000 रुपए का इनाम भी घोषित किया था। काफी समय के बाद उसके बारे में सूचना मिली और पुलिस की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

