बड़ी खबर : गौरेला प्रवास के दौरान विधायक धर्मजीत सिंह की रमन सिंह सहित भाजपा नेताओं के साथ चली लंबी चर्चा, धर्मजीत सिंह ने बताया सौजन्य मुलाकात, रमन ने कहा बैठक का परिणाम 3 नवंबर को..

शेयर करें...

बिलासपुर/ गौरेला प्रवास के दौरान शुक्रवार को जेसीसीजे विधायक
धरमजीत सिंह ने पूर्व सीएम रमन सिंह और भाजपा के आला नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान धरमजीत सिंह ने बंद कमरे में रमन सिंह और भाजपा नेताओं के बीच मरवाही उपचुनाव को लेकर लंबी चर्चा हुई। बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए धरमजीत सिंह ने इस मुलाकात को एक सौजन्य मुलाकात बताया है। जब​कि पूर्व सीएम रमन सिंह ने बैठक के बाद बड़ा बयान दिया है।

Join WhatsApp Group Click Here


पूर्व सीएम रमन सिंह ने बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा है कि धरमजीत सिंह से लंबी चर्चा हुई, जिसका परिणाम 3 नवंबर को देखने को मिलेगा। इस बार मरवाही की जनता का मूड बदला हुआ है।

बता दें कि आज ही मरवाही में जेसीसीजे को बड़ा झटका लगा है। शुक्रवार को जेसीसीजे 164 कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया है। सभी कार्यकर्ताओं को पूर्व सीएम रमन सिंह ने पार्टी की सदस्यता दिलाई है।

Scroll to Top