शेयर करें...
महासमुंद/ खेत में धान कटाई करने गए दंपति पर हाथी ने हमला कर दिया। गजरात ने किसान को कुचलकर मार डाला। पत्नी ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। जानकारी के अनुसार धनसुली गांव में किसान दंपति अपनी खड़ी धान की फसल की कटाई के लिए पहुंचा था। इस दौरान वहां अचानक दंतैल हाथी आ दमका।
Join WhatsApp Group
Click Here
हाथी ने दोनों पर हमला बोल दिया। हाथी के हमले से मौके पर ही किसान की मौत हो गई। पत्नी ने जैसे-तैसे वहां से भागकर अपनी जान बचाई। वही घटना की सूचना मिलते ही वन अमला मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा ले रहा है।


