शेयर करें...
देश में दशहरा, दिवाली और छठ पूजा के मद़देनजर भारतीय रेलवे 20 अक्टूबर से 196 (392 ट्रेनें) जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है। रेलवे ये ट्रेनें 30 नवंबर 2020 तक चलाएगा। भारतीय रेलवे ने त्यौहारों के दौरान भारी भीड़ को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनों को चलाने का फैसला लिया गया है।
हालांकि रेलवे द्वारा इन सभी स्पेशल ट्रेनों का विशेष किराया वसूला जाएगा। अगर आप भी सफर करना चाहते हैं तो ध्यान रहे कि इसकी बुकिंग 20 अक्तूबर यानि आज से 22 अक्तूबर के बीच ही की जा सकती है। इतना ही नहीं यात्रा के दौरान सभी सुरक्षा नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।
रेलवे इन स्पेशल ट्रेनों में सामान्य से ज्यादा किराया वसूलेगा। इन स्पेशल ट्रेनों का किराया आम ट्रेनों के मुकाबले 30 फीसदी ज्यादा होगा। यानि इन ट्रेनों में सफर करने के लिए मुसाफिरों को ज्यादा खर्च करना होगा।
रेलवे के मुताबिक दिवाली, छठ पूजा, दुर्गा पूजा और दशहरा के दौरान छुट्टी होने की वजह से कोलकाता, पटना, वाराणसी, लखनऊ समेत अन्य स्थलों के लिए ट्रेनों में भारी भीड़ होने की संभावना है। रेलवे ने इसी मांग को पूरा करने के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। यात्रियों के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा आईआरसीटीसी वेबसाइट और पीआरएस टिकट काउंटर्स पर उपलब्ध रहेगी।
आरपीएफ (RPF) ने इन स्पेशल ट्रेनों के लिए काफी सख्त नियम जारी किए हैं। इन नियमों को तोड़ने वाले यात्रियों के ऊपर 5 साल तक की जेल के साथ जुर्माना भी लग सकता है।
मंगलवार के आदेश में रेलवे बोर्ड ने कहा कि ये ट्रेनें कम से कम 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी. इनके किराए के बारे में रेलवे का कहना है कि किराया भी बाकी स्पेशल ट्रेनों जितना ही होगा. ये फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें केवल 30 नवंबर तक ही चलेंगी. इन ट्रेनों के लिए टिकट बुकिंग की सुविधा ऑनलाइन (IRCTC वेबसाइट से) और PRS टिकट काउंटर्स, दोनों पर उपलब्ध होगी.
392 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों की पूरी लिस्ट-





अभी चल रहीं 300 से अधिक स्पेशल ट्रेन-
रेलवे ने कोविड19 महामारी की वजह से 22 मार्च से सभी रेगुलर पैसेंजर ट्रेन सर्विसेज पर रोक लगा रखी है. हालांकि मांग व जरूरत के मुताबिक, इस वक्त रेलवे देश में नियमित रूप से 300 से अधिक स्पेशल मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें चला रही है. 12 सितंबर से 80 अतिरिक्त ट्रेनें भी चलाई गई हैं, जिन्हें क्लोन ट्रेन नाम दिया गया है. IRCTC ने 17 अक्टूबर से प्राइवेट ‘तेजस’ ट्रेनों की सेवा फिर शुरू करने की घोषणा की है. कोविड19 महामारी की वजह से 7 माह पहले तेजस की लखनऊ-नई दिल्ली और अहमदाबाद-मुंबई सेवा रोक दी गई थी. इसके अलावा हाल ही में रेलवे बोर्ड ने विभिन्न जोन्स को 39 नई ट्रेनों के लिए मंजूरी दी है. नई मंजूर सभी 39 ट्रेनें एसी होंगी. 39 में से 26 ट्रेन स्लीपर व 13 ट्रेन सीटिंग एकोमोडेशन वाली हैं. हालांकि इन्हें कब से शुरू किया जाएगा, इसका खुलासा नहीं हुआ है




You must be logged in to post a comment.