वन मंत्री अकबर के निर्देश पर जिला प्रशासन ने लिया बड़ा एक्शन, तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का तबादला आदेश जारी.. .

शेयर करें...

राजनांदगांव/ वन मंत्री तथा राजनांदगांव जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा त्वरित अमल किया गया। इसके तहत वन मंत्री अकबर के निर्देशों का पालन करते हुए जिला कलेक्टर राजनांदगांव द्वारा आज सात तहसीलदार तथा नायब तहसीलदारों का स्थानांतरण आदेश जारी कर दिया गया है।

Join WhatsApp Group Click Here

कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार सात तहसीलदार और नायब तहसीलदारों को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यंत नई जगहों पर पदस्थ किया गया है। इनमें तहसीलदार आनंद बंजारे को छुईखदान, नायब तहसीलदार हुलेश्वरनाथ खुटे को अंबागढ़ चैकी, नायब तहसीलदार भूपेंद्र कुमार नेताम को डोंगरगांव तथा नायब तहसीलदार मनीषा देवांगन को डोंगरगढ़ में स्थानांतरण किया गया है। इसी तरह नायब तहसीलदार परमेश्वरी लाल मंडावी को खैरागढ़, नायब तहसीलदार लीलाधर कंवर को खैरागढ़ व नायब तहसीलदार रश्मि दुबे को खैरागढ़ तहसील में पदस्थ किया गया है।

गौरतलब है कि वन मंत्री और राजनांदगांव जिले के प्रभारी मंत्री अकबर द्वारा विगत दिवस शुक्रवार को राजनांदगांव कलेक्टोरेट सभाकक्ष में ली गई जिले की समीक्षा बैठक में खैरागढ़ तथा डोंगरगांव अनुविभाग में राजस्व प्रकरणों के निराकरण में विलंब पर गहरी नाराजगी व्यक्त की गई थी। उन्होंने इस संबंध में स्थानीय विधायकों की शिकायत और राजस्व प्रकरणों के निराकरण में विलंब को गंभीरता से लिया और राजनांदगांव जिले के अंतर्गत खैरागढ़ तथा डोंगरगांव अनुविभागों के तहसीलदारों तथा नायब तहसीलदारों को स्थानांतरित करने के निर्देश दिए थे।

Scroll to Top