नगर पंचायत सरिया में दुकानों का रायगढ़ विधायक ने किया भूमिपूजन, 48 लाख की लागत से बनाया जाएगा 10 दुकान…

शेयर करें...

रायगढ़(आकाश, मनोज)// विधानसभा क्षेत्र रायगढ के विधायक प्रकाश नायक ने सरिया कृषि उपज मंडी में बनने वाले 10 दुकानों का भूमि पूजन किया। प्रकाश नायक ने कहा कि बनने वाले 10 दुकानों के लिए 48 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति मिल गई है जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

Join WhatsApp Group Click Here

उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र रायगढ के सरिया क्षेत्र में विकास के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना करने के लिए मजबूर न होना पड़े। अन्य समस्याओं का निपटारा करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस दौरान सीजी गोस्वामी उप निरीक्षक बरमकेला व कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Scroll to Top