कोरोना अपडेट : प्रदेश में आज 2515 नए मरीज और 7 की मौत.. देखें जिलेवार आंकड़े…

शेयर करें...

रायपुर// छत्तीसगढ़ में आज 2515 नये कोरोना मरीज मिले हैं। वहीं कुल 2732 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। प्रदेश में एक्टिव केस 27180 हैं, जबकि 7 लोगो की मौत भी हुई है।

Join WhatsApp Group Click Here

जिलावार आंकड़े

रायपुर में आज जहां 182 नये मरीज मिले हैं, तो वहीं रायपुर की तुलना में सर्वाधिक मरीज जांजगीर चांपा से आये हैं, जहां 236 नये केस मिले हैं, वहीं रायगढ़ में 224, कोरबा में 163, दुर्ग में 164, राजनांदगांव में 167, बिलासपुर में 151, बस्तर में 126, कोंडागांव में 114, बालोद में 68, बेमेतरा में 38, कबीरधाम में 43, धमतरी में 83, बलौदाबाजार में 43, महासमुंद में 91, गरियाबंद में 39, मुंगेली में 38, जीपीएम में 5, सरगुजा में 88, कोरिया 40, सूरजपुर में 51, बलरामपुर में 49, जशपुर में 41, दंतेवाड़ा में 84, सुकमा में 27, कांकेर में 79, नारायणपुर में 31, बीजापुर में 49 मरीज मिले हैं।

आज 7 ने तोड़ा दम

आज हुई मौतों में महासमुंद में 1, दुर्ग में 2, जांजगीर में 2, बिलासपुर व रायगढ़ में 1-1 मौत शामिल है।

Scroll to Top