15 देशी व 16 विदेशी मदिरा दुकानें प्रत्येक रविवार को रहेंगे बंद, आदेश जारी…

शेयर करें...

रायगढ़// कलेक्टर भीम सिंह ने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के उद्देश्य से नगर पालिक निगम रायगढ़, नगर पालिका परिषद सारंगढ़, खरसिया, नगर पंचायत सरिया, धरमजयगढ़, किरोड़ीमलनगर, बरमकेला, घरघोड़ा, पुसौर एवं लैलूंगा नगरीय सीमा क्षेत्रों में स्थित 15 देशी मदिरा दुकान सी.एस.-2 (घघ)एवं 16 विदेशी मदिरा दुकान एफ.एल.-1 (घघ)को आगामी आदेश पर्यन्त प्रत्येक रविवार को पूर्णत:बंद करने हेतु आदेशित किया है। पूर्व निर्धारित समय तक होम डिलीवरी जारी रहेगी, काउंटर बिक्री नहीं होगी।

Join WhatsApp Group Click Here

15 देशी मदिरा दुकान-
बड़पारा, चक्रधर नगर, बड़े रामपुर, मटन मार्केट, सावित्री नगर, बोईरदादर, कोढ़ीपारा, कोकड़ीतराई, पुसौर, खरसिया, घरघोड़ा, धरमजयगढ़, सारंगढ़, बरमकेला एवं सरिया शामिल है।

16 विदेशी मदिरा दुकान
विजयपुर, चक्रधर नगर रोड, बड़े रामपुर, जूटमिल, सावित्री नगर, बोईरदादर, कोढ़ीपारा, कोकड़ीतराई, पुसौर, खरसिया, घरघोड़ा, धरमजयगढ़, सारंगढ़, बरमकेला, सरिया एवं लैलूंगा शामिल है।

Scroll to Top