शेयर करें...
रायगढ़// सारंगढ़ के दर्जनों पत्रकार ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वहीं उनके द्वारा माफियाओ की झूठी रिपोर्ट पर पत्रकारों पर दर्ज किए जा रहे मामलो को लेकर काफी नाराजगी भी जाहिर की गई।
बता दें कि बीते दिनों क्षेत्र के 2 पत्रकारों के ऊपर दबाव बनाने के मकसद से माफियाओ द्वारा झूठी रिपोर्ट दर्ज दर्ज करवाया गया था और बिना जांच किए उनपर नॉन बेलेबल धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध कर कार्रवाई किया गया था। जिसके बाद से क्षेत्र के पत्रकारों में रोष व्याप्त है। जिसको लेकर आज सारंगढ़ के भारत माता चौक पर पत्रकारों द्वारा धरना प्रदर्शन करते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

बता दें कि वर्तमान समय मे पत्रकारों को अपना काम करने के दौरान तमाम मुश्किलों का सामना करना पड़ता है वहीं अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते कई बार उनके साथ मारपीट की घटना भी घटित हो जाती है। मगर उनपर दबाव बनाने के लिए माफियाओ द्वारा उल्टा थाने में झूठी रिपोर्ट दर्ज करवाया जाता है। जिसपर उचित जांच किए बिना कार्रवाई करने से पत्रकारों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी देखी जा रही है। इन्ही सब बातों से नाराज सारंगढ़ के पत्रकारों ने आज धरना प्रदर्शन करते हुए SDM नंदकुमार चौबे को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौपा है। साथ ही उनके द्वारा प्रदेश में जल्द ही पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग भी की गई है।

धरना प्रदर्शन कर रहे पत्रकारों में वरिष्ठ पत्रकार दीपक थवाईत, अमितेश केशरवानी, संदीप शर्मा, रवि तिवारी, किशोर मनहर, गोपेश रंजन द्विवेदी, मयूरेश केशरवानी, मनोज जायसवाल, प्रवीण थॉमस, मुकेश शर्मा, हरिनाथ खूंटे, गोविंद बरेठ, गौतम बंजारे, भरत भूषण साहू, रामकुमार थूरिया ,सुधीर चौहान, राजू कीर्ति चौहान, राहुल भारती, संतोष चौहान, हेमेंद्र जायसवाल, शिवलाल खूंटे, नरेश चौहान, सतधनु सारथी, संजय चौहान, राजा खान, दुर्गेश स्वर्णकार, कृष्णा महिलांगे, दिनेश जोल्हे, संजय चौहान एव अन्य दर्जनों युवा पत्रकार उपस्थित थे।



You must be logged in to post a comment.