देसी अंडा लेने गए आरोपी ने महिला के साथ किया छेड़खानी, पीड़िता की रिपोर्ट पर सरिया पुलिस ने किया मामला पंजीबद्ध…

शेयर करें...

रायगढ़// जिले के सरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत महिला से छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। जहां एक महिला द्वारा उसके साथ छेड़खानी करने वाले ग्राम पुजेरिपाली निवासी लुकु सतनामी(करीब 50 वर्ष) के खिलाफ सरिया थाने में अपराध दर्ज करवाया गया है।

Join WhatsApp Group Click Here

दरअसल आज सुबह पीड़िता का पति गांव में मजदूरी करने गया था, वही करीब 09 बजे लुकु सतनामी देशी अंडा लेने उसके घर आया और जबरजस्ती घर अंदर चलो कहकर खींचतान करने लगा तभी महिला ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर पडोस की महिला आ गई जिसके बाद आरोपी लुकु सतनामी अपनी सायकल लेकर भाग गया ।

इतना ही नही पीडिता ने बताया कि इसके पहले भी कई बार लुकु सतनामी द्वारा उसके साथ छेड़छाड़ किया गया है। पीडिता के रिपोर्ट पर थाना सरिया में आरोपी के विरूद्ध धारा 354, 354(ख) IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

Scroll to Top