शेयर करें...
बिलासपुर/ वनों की अवैध कटाई का सिलसिला लगातार जारी है जिस पर वनविभाग द्वारा लगातार करवाई भी की जा रही है और आरोपियो को उनके अंजाम तक पहुचाया जा रहा है। इसी कड़ी में बिलासपुर वन मंडल के बेलतरा परिवृत के बिटकुली परिसर बीट क्षेत्र में रात के समय अवैधरूप से हरे-भरे सागौन की कटाई कर रहे 4 आरोपियो को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया है।

जानकारी के मुताबिक दिनांक 8.10.20 को वन सुरक्षा श्रमिको तथा बेलतरा परिवृत के परिसर रक्षक द्वारा रात के समय वन भ्रमण कर रहे थे। इस दौरान उन्हें रात के लगभग 1 बजे के आसपास बिटकुली परिसर बीट के कक्ष क्रमांक 33 आरक्षित वन में पेड़ काटने की आवाज सुनाई दी। जिसे गंभीरता से लेते हुए वन श्रमिक और रक्षक उक्त स्थल पर पहुचे जहां आरोपी कैलाश यादव और तीन अन्य लोगो द्वारा ताजे हरे- भरे सागौन को काटकर गिराया गया था और कुल्हाड़ी से छिलाई किया जा रहा था।
जिसके बाद अवैधरूप से सागौन की कटाई करने वाले आरोपियो के ऊपर भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 26(1),52 छ.ग. व्यापार विनियमन अधिनियम 1969 की धारा 5, 15, 16, एवं छ.ग. राज्य जैव विविधता अधिनियम 2002 के तहत कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया गया है।
बता दे कि वन विभाग द्वारा की गई उक्त कार्यवाई राज्य में जैव विविधता अधिनियम के धारा के तहत की गई पहली करवाई है। बिलासपुर वनमंडल के बेलतरा सर्किल के इस कार्यवाही में वेद प्रकाश शर्मा सहायक वनपरिक्षेत्र अधिकारी ,दिलहरण मरावी ,राजा बघेल,शशि सूर्यवंशी की भूमिका सराहनीय रही।


You must be logged in to post a comment.