तालाब में तैरता मिला युवक का शव, दोस्तो के साथ शर्त लगाकर तालाब पार करने तालाब में लगाई थी छलांग..

शेयर करें...

रायपुर/ राजधानी रायपुर के भाठागांव के तालाब में सुबह एक युवक की लाश पानी मे तैरते मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। कहा जा रहा है कि आसपास के लोगों ने युवक को डूबते तो देखा मगर किसी ने उसकी जान नही बचाई। पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने अपने गोताखोरों की मदद से आज इस युवक के शव को बाहर निकाला गया।

Join WhatsApp Group Click Here

पुरानी बस्ती थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि युवक की शिनाख्त नही हो पाई है जिसकी वजह से उसके परिजनों का भी पता लगाना मुश्किल हो गया है। युवक अपने 5 दोस्तों के साथ भाठागांव आया था तालाब के पास बैठकर युवकों ने मज़ाक मस्ती में मृतक को तालाब पार करने की चुनौती दी तो युवक ने तालाब में छलांग मार दी। युवक को शायद तैरने नही आता था जिसकी वजह से वह डूब गया।

मौके पर मौजूद लोगों ने पार्षद को बुलाया जिसके बाद पार्षद सतनाम पनाग ने पुरानी बस्ती थाना पुलिस को सुचना दी। पुलिस ने दिनभर युवक की तलाश की लेकिन युवक का कहीं पता नहीं चला। आज युवक का शव बरामद किया गया है। युवक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

Scroll to Top