शेयर करें...
रायपुर- छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 2888 मरीज मिले, हालांकि 2847 मरीज स्वस्थ्य भी हुए हैं। वहीं 14 कोरोना संक्रमितों की मौत भी हुई है। अब प्रदेश में कुल 27238 एक्टिव केस हैं।
प्रदेश में आज मिले नए कोरोना मरीजों में रायपुर जिले में 377 नये केस सामने आये हैं। वहीं दुर्ग में 153, राजनांदगांव में 167, बालोद मे 72, बेमेतरा में 29, कवर्धा में 75, धमतरी में 56, बलौदाबाजार में 87, महासमुंद में 39, गरियाबंद में 42, बिलासपुर में 155, रायगढ़ में 250, जांजगीर में 319, कोरबा में 143, मुंगेली में 28, सरगुजा में 87, कोरिया में 76, सूरजपुर में 45, बलरामपुर में 30, बस्तर में 184, दंतेवाड़ा में 138, सुकमा में 33, कोंडागांव में 63, कांकेर में 109, नारायणफुर में 32, बीजापुर में 68 नये मरीज मिले हैं।
आज हुई मौतों में रायपुर में 6 मौत हुई है, वहीं दुर्ग में 1, बालोद में 1, रायगढ़ में 3 और जांजगीर चांपा में 3 मौत हुई है।



