शेयर करें...
दुर्ग/ छत्तीसगढ़ में आज एक और किसान ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक किसान ने मौत से पहले सुसाइड नोट लिखा है। जिसमें आत्महत्या की वजह बताई है। मामले की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मृतक किसान का शव बरामद किया।
Join WhatsApp Group
Click Here
यह मामला दुर्ग जिले के मातरो डीह गांव का है। मचांदुर पुलिस चौकी के अनुसार किसान ने फसल खराब होने के बाद पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस को मिले सुसाइड नोट में किसान ने मौत का कारण बताया है।
जानकारी के अनुसार मृतक किसान पिछले कई दिनों से परेशान था, वहीं आज उसकी लाश पेड़ पर मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। फिलहाल पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।


