रायगढ़ : पटेलपाली सब्जी मंडी में ज्यादा कीमत पर सब्जी बेचने वालों पर हुई कार्रवाई, एक व्यापारी का दस तो दो का पांच-पांच हजार कटा चालान…

शेयर करें...

रायगढ़// 24 सितंबर से कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए रायगढ़ नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत सब्जियों के मूल्य में वृद्धि को देखते हुए कलेक्टर भीम सिंह के निर्देशन में एसडीएम युगल किशोर उर्वशा आज सुबह से ही पटेलपाली सब्जी मंडी निरीक्षण में पहुंचे। यहाँ अधिक मूल्य पर सब्जी बेच मुनाफाखोरी कर रहे व्यापारियों पर चालानी कार्यवाही की गयी और उन्हें सब्जी तय कीमत पर ही बेचने के सख्त निर्देश दिए गए।

Join WhatsApp Group Click Here

आज हुई कार्यवाही के दौरान एक व्यापारी पर 10 हजार रुपये तथा दो व्यापारियों पर पांच-पांच हजार रुपये का चालान काटा गया। सब्जी मंडी में मास्क नही लगाने वाले लोगों पर भी फाइन लगाया गया। इस प्रकार 23 हजार 100 रुपये के चालान काटे गए।

एसडीएम युगल किशोर उर्वशा ने बताया कि आज दिन भर शहर में यह कार्यवाही जारी रहेगी और सब्जियों के साथ आवश्यक वस्तुओं को मूल्य वृद्धि कर बेचने वालों पर कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान तहसीलदार सीमा पात्रे, नायब तहसीलदार विक्रांत राठौर भी मौजूद रहे।

Scroll to Top