मुंगेली: कलेक्टर ने जारी की ओलावृष्टि से हुई फसल क्षति के लिए आर्थिक अनुदान सहायता के रूप में 25 करोड़ 89 लाख से अधिक रूपये की राशि..

शेयर करें...

मुंगेली// राज्य शासन के निर्देशों के अनुरूप कलेेक्टर पी.एस.एल्मा ने मार्च 2020 में ओलावृष्टि से हुई फसल क्षति के लिए 25 करोड़ 89 लाख 60 हजार रूपये की राशि जारी की है। इनमें मुंगेली तहसील के लिए 11 करोड़ 99 लाख 18 हजार 937 रूपये, पथरिया तहसील के लिए 3 करोड़ 90 लाख 41 हजार और लोरमी तहसील के लिए 10 करोड़ रूपये की राशि शामिल है। कलेक्टर एल्मा ने जारी राशि को ओलावृष्टि से हुई फसल क्षति के लिए प्रभावित किसानों को आर्थिक अनुदान सहायता के रूप में उपलब्ध कराने हेतु सभी तहसील के तहसीलदारों को निर्देश दिये है।

Join WhatsApp Group Click Here

इसके पूर्व ओलावृष्टि से हुई फसल क्षति के लिए प्रभावित किसानों को आर्थिक अनुदान सहायता प्रदान करने के लिए मुंगेली तहसील को 7 करोड़, पथरिया तहसील को 5 करोड़ 50 लाख और लोरमी तहसील को 5 करोड़ 50 लाख रूपये की राशि आबंटित की गई थी।

Scroll to Top