शेयर करें...
रायगढ़// विगत कुछ दिनों से क्षेत्र में बढ़ते हुए कोरोनावायरस के संक्रमण के मद्देनजर नगर पंचायत सरिया में 1 हफ्ते के लिए लॉकडाउन की घोषणा की गई है। इस संबंध में एसडीएम सारंगढ़ चंद्रकांत वर्मा द्वारा आदेश जारी किया गया है।
Join WhatsApp Group
Click Here
जारी आदेश के तहत नगर पंचायत सरिया के नगरीय सीमा क्षेत्र में 19.09.20 की रात्रि 12.00 बजे से 27.09.20 रात्रि 11.59 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान अनुमति प्राप्त समस्त प्रकार की गतिविधियों का संचालन प्रातः 06 बजे से दोपहर 12 तक किया जा सकेगा। वही शासन प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा। इस अवधि में अस्पताल परिसर की दवाई दुकान 24X7 तथा अन्य दवाई दुकानों का संचालन सुबह 06 से शाम 06 बजे तक किया जा सकेगा।
विस्तृत जानकारी के लिए पढ़ें आदेश की कॉपी…





You must be logged in to post a comment.