कलेक्टर, एसपी ने तखतपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों किया निरीक्षण.. क्षतिग्रस्त पुल और मोहल्लों में पानी भरा देख, ईई व सीएमओ को लगाई फटकार..

शेयर करें...

बिलासपुर// बीते दिनों लगातार 3 दिन बारिश होने से लोरमी का खुड़िया बांध 7.3 फीट ओवरफ्लो हो गया, जिससे मनियारी नदी में बाढ़ आ गई थी, जिसकी वजह से तखतपुर के मनियारी पुल सहित नगर के कई मोहल्लों में पानी घुस गया था, और लोगों के घर सहित अन्य सामान पानी में डूब जाने से नुकसान हो गया था। वही मनियारी पुल क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके कारण आने जाने वाले लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। जिसे लेकर बिलासपुर कलेक्टर सारांश मित्तल, एसपी प्रशांत अग्रवाल, कोटा एसडीएम आनंद रूप तिवारी, एसडीओपी रश्मीत कौर चावला सहित आला अधिकारी आज मनियारी पुल का जायजा लेने पहुंचे, साथ ही बाढ़ पीड़ितों से जाकर मुलाकात किया, और तहसील ऑफिस में पीड़ितों को चेक वितरण किया गया।

Join WhatsApp Group Click Here

ईई पर भड़के कलेक्टर

मनियारी पुल बाढ़ से क्षतिग्रस्त हो गया है, इसे बनाने के लिए बिलासपुर कलेक्टर ने निर्देशित किया गया। जहां नेशनल हाईवे ईई वायके सोनकर अनुपस्थित रहे बिलासपुर कलेक्टर मौके पर पहुंचे, ईई सोनकर को अनुपस्थित पाकर उन्होंने फोन पर उन्हें जमकर लगाई, और पुल का सुधार कार्य जल्द करने इंजीनियर को सख्त निर्देश दिया।

तीज मनाने गए हैं ईई

नेशनल हाईवे ईई वायके सोनकर से जब बात हुई, तो पता चला, कि वह रायपुर तीज मनाने गए हैं। एक ओर जहां लोग बाढ़ से पीड़ित है, ईई साहब उनकी परवाह करना छोड़ त्यौहार मना रहे हैं।

सीएमओ को लगाई फटकार

2 दिनों पानी रुकने के बाद भी वार्ड क्रमांक 4 सुभाष नगर के गली में पानी भरा हुआ है, लेकिन नगर पालिका द्वारा उस पानी को साफ नहीं किया गया है। जिससे कलेक्टर बिलासपुर सारांश मित्तल ने सीएमओ को जल्द से जल्द पानी को साफ कराने सीएमओ चंद्रवंशी को जमकर फटकार लगाई।

Scroll to Top