3 लाख 43 हज़ार यात्रियों ने कराया टिकट कैंसिल, रेल यात्रियों को 25 करोड़ का रिफंड..

शेयर करें...

बिलासपुर/ कोरोना काल में ट्रेनों का परिचालन मार्च से अब तक  रद्द है. बिलासपुर जोन के 3 लाख 43 हजार यात्रियों को 25 करोड़ का रिफंड रेलवे की तरफ से किया गया है. यात्रियों ने अपना टिकट कैंसिल कराया था. 22 मई से 21 अगस्त के बीच कैंसल टिकट का रिफंड किया गया है.

Join WhatsApp Group Click Here

आपको बता दें वर्मतान में रायपुर रेलवे मंडल में सिर्फ दो ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है. ट्रेन का परिचालन बंद होने से रेलवे टिकट के पैसे वापस कर रहा है.

रेलवे बोर्ड के निर्देशनुसार यात्रियों की सुविधा के लिए 22 मई से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर, रायपुर एवं नागपुर रेल मंडलों में आरक्षण काउंटर खोले गए हैं. आरक्षण केंद्रों की संख्या योजनाबद्ध तरीके से बढ़ाई जा रही है. स्पेशल गाड़ियों के आरक्षण के साथ टिकट रद्द करने का भी काम किया जा रहा है. सभी काउंटरों में प्रोटोकॉल के तहत मास्क पहनने व सामाजिक दूरी का पालन करते हुए काम संचालित किए जा रहे हैं. रिफंड के नियमों में कुछ बदलाव किया गया है. यात्रा की तारीख से छह माह के अंदर रिफंड ले सकते हैं.

Scroll to Top