शेयर करें...
लोरमी/ लोरमी थाना पर जब से नए थाना प्रभारी की नियुक्ति हुई है तब से अपराधों पर अंकुश लगाने की हर संभव प्रयास किया जा रहा है. वही पुराने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाने वाले दबंग थाना प्रभारी केसर पराग द्वारा पुलिस अधीक्षक मुंगेली अरविंद कुजुर के कुशल मार्गदर्शन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोरमी सीडी तिर्की एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी लोरमी अब्दुल कादिर खान के मार्गदर्शन में देशी शराब दुकान के छत को तोड़कर चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है.
जानकारी के अनुसार प्रार्थी धनवंतरी मंगेशकर द्वारा लोरमी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया की रात्रि मैं देसी शराब भक्ति लोरमी में दिनांक20/ 08/2020 के रात्रि में देसी मदिरा दुकान के छत का सीट व ऑफिस का ताला तोड़कर अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है. उक्त रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात आरोपी के पता तलाश हेतु अपने मुखबिर सक्रिय किया तथा मामले को उच्च अधिकारियों के संज्ञान में देकर उनके मार्गदर्शन के आधार पर एवं हमराह स्टाफ के द्वारा लगातार प्रयास कर आरोपी देवनाथ पिता रति राम केवट उम्र 35 वर्ष सिमरिया थाना लोरमी निवासी को दिनांक 21/8/2020 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया. उक्त कार्रवाई में नवागंतुक लोरमी थाना प्रभारी नगर निरीक्षक केसर पराग, सहायक उपनिरीक्षक बद्री सिंह राजपूत, आरक्षक 87 अजय शिवहरे, आरक्षक 193 सोनू जांगड़े की कार्यशैली सराहनीय रही.


