शेयर करें...
रायगढ़// कलेक्टर भीम सिंह की पहल पर रायगढ़ नगरीय क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के प्रभावी रोकथाम हेतु शहर के सभी वार्डों मे होने वाली कोरोना रैंडम जांच के चौथे दिन वार्ड क्रमांक 14, 15, 16, 24, 43, 44, 45, 47, 48 से कुल 453 सैंपल लिये गये। इन वार्डों में कल ही सर्वे कर हाई रिस्क वाले व्यक्तियों के पहचान कर ली गयी थी।
आज इन वार्डों में लिए जाएंगे सैंपल
दिनांक 21 अगस्त से 22 अगस्त को वार्ड क्रमांक 25, 26, 27, 28 की सेम्पलिंग मंगल भवन छोटे अतरमुड़ा, वार्ड क्रमांक 12, 13, 17, 18, 19, 20 व 40 की सेम्पलिंग नटवर स्कूल, वार्ड क्रमांक 46 की सेम्पलिंग उर्दना तथा वार्ड क्रमांक 29 व 30 की सेम्पलिंग स्वास्थ्य सुविधा केन्द्र जेलपारा में की जाएगी।

सीएमएचओ ने 108 एम्बुलेंस को हरी झण्डी दिखाकर स्वास्थ्य केन्द्र चपले के लिए किया रवाना…
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चपले के लिये नई 108 एम्बुलेंस को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि यह कोरोना संकट के बीच चपले तथा आसपास के सुदूर अंचल के ग्रामीण इलाकों में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध होगा। लोग 108 में कॉल कर आपातकालीन एम्बुलेंस की सेवा ले सकेंगे। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।


You must be logged in to post a comment.