जिला कलेक्टोरेट मुंगेली में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के जन्म दिवस को सदभावना दिवस के रूप में मनाया, कलेक्टर एल्मा ने दिलाई अधिकारी-कर्मचारियों को सदभावना से काम करने की शपथ…

शेयर करें...

मुंगेली// जिला कलेक्टोरेट मुंगेली में अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा आज भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के जन्म दिवस को सदभावना दिवस के रूप में मनाया गया।

Join WhatsApp Group Click Here

कलेक्टर पी.एस.एल्मा ने आज प्रातः 11 बजे जिला कलेक्टोरेट के प्रागण में अधिकारी-कर्मचारियों को सद्भावना से काम करने की शपथ दिलाई। उन्होने अधिकारी-कर्मचारियों को जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किये बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सदभावना के लिए कार्य करने की शपथ दिलाई। उन्होने अधिकारी-कर्मचारियों के साथ हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद और बातचीत को सवैधानिक माध्यम से सुलझाने की प्रतिज्ञा ली।

अधिकारी-कर्मचारियों ने कोविड-19 प्रोटोकाॅल का पालन करते हुए सदभावना के साथ काम करने की शपथ ली। इस अवसर पर अपर कलेक्टर राजेश नशीने, जिला शिक्षा अधिकारी जी.पी.भारद्वाज, जिला खाद्य अधिकारी विमल दुबे सहित विभिन्न विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने भी पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Scroll to Top