एसपी ऑफिस में घुसा 8 फीट लंबा सांप.. एक्सपर्ट ने पकड़कर जंगल में छोड़ा..

शेयर करें...

कोरबा//एसपी ऑफिस में रविवार सुबह 8 फीट लंबा सांप मिलने से भगदड़ मच गई। कर्मचारियों ने स्नैक एक्सपर्ट को बुलाया, उन्होंने करीब आधे घण्टे की मशक्कत के बाद उसे पकड़ा, अब सांप को जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

Join WhatsApp Group Click Here

एसपी ऑफिस के कर्मचारी रविवार सुबह जब दफ्तर खोलने पहुंचे, तो उन्हें डिस्पैच काउंटर के पास सांप नजर आया। सांप पकड़ने के लिए एक्सपर्ट जितेंद्र सारथी को फोन किया गया। उनके पहुंचने तक सांप अपनी जगह बदल चुका था। तीस मिनट तक ढूंढने के बाद सांप टॉयलेट के अंदर मिला।

जितेंद्र ने पूंछ से पकड़कर सांप पर काबू पाया। जितेंद्र ने बताया कि यह धमना सांप है। ये काटता तो है पर जहरीला नहीं होता है। इसकी लंबाई देखकर अक्सर लोग डर जाते हैं।

Scroll to Top