शेयर करें...
कोरबा// बुधवार देर रात एक बड़ी खबर आ रही है कि कल से नगर निगम कार्यालय साकेत भवन को आगामी आदेश तक बंद रखा जावेगा। सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को होम आइसोलेट रहने को कहा गया है व उनकी कोरोना जाँच की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही पूरे निगम परिसर को सेनिटाइज भी किया जावेगा। बता देे की आज ही निगम के 4 कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए गए हैं।
Join WhatsApp Group
Click Here
यह आदेश निगम के वरिष्ठ उच्च अधिकारी ने व्हाट्सएप्प संदेश के जरिए सभी अधिकारी/कर्मचारियों को दिया है। प्राप्त जानकारी अनुसार चारो कर्मचारी पूर्व में कोरोना संक्रमित मिले जो निगम कर्मचारी के संपर्क में आये थे।


