शेयर करें...
रायगढ़// देश सहित प्रदेश में बढ़ते कोरोना वायरस के मद्देनजर छत्तीसगढ़ के अधिकतर जिलो में पूर्ण लॉकडाउन करने का निर्णय लिया गया है। रायगढ़ जिले में भी जिला प्रशासन द्वारा लोगो को असुविधा न हो इसके लिए सुबह 10 से शाम 6 बजे तक व्यवसायिक प्रतिष्ठान खोलने का आदेश जारी किया गया है। वही जिले के ग्रामीण अंचलों में अपने सुविधानुसार स्थानीय प्रशासन द्वारा समय मे आंशिक बदलाव किया गया है। इसी कड़ी में नगर पंचायत पुसौर में भी कलेक्टर द्वारा जारी किए गए आदेश में बदलाव किया गया है। जिसके तहत नगर में सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक ही सभी प्रतिष्ठान खुले रहेंगे जिसके बाद पूर्ण लॉक डाउन रहेगा। साथ ही रविवार को मेडिकल सेवा छोड़ कर बाकी सब बंद रहेंगे। उक्त आदेश 23 जुलाई से लागू होगी।
बता दे कि आगामी आदेश पर्यन्त बुधवार छोड़कर सुबह 10 से शाम 6 बजे तक प्रतिष्ठान खुलने का आदेश जिला प्रशासन द्वारा जारी किया गया था। मगर स्थानीय लोगो को असुविधा न हो इसके लिए नगर पंचायत सरिया द्वारा भी बुधवार छोड़कर सुबह 7 से 2 बजे तक दुकाने खुलने का निर्णय लिया गया था।