संविधान दिवस पर पुलिसकर्मियों ने ली शपथ, संवैधानिक मूल्यों के पालन का लिया संकल्प, एसएसपी शशि मोहन सिंह ने पुलिसकर्मियों को दिलाई संविधान की उद्देशिका की शपथ..

शेयर करें...

रायगढ़// गुरुवार को संविधान दिवस के अवसर पर पुलिस कार्यालय रायगढ़ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान की उद्देशिका (प्रस्तावना) का सामूहिक वाचन कराते हुए संविधान के प्रति निष्ठा एवं संवैधानिक मूल्यों के पालन की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को संविधान में निहित आदर्शों, मूल्यों एवं सिद्धांतों के प्रति सदैव जागरूक रहने तथा अपने शासकीय दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ करने के लिए प्रेरित किया।

Join WhatsApp Group Click Here

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आधारशिला है। संविधान प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, न्याय एवं गरिमा का अधिकार प्रदान करता है। पुलिस विभाग की जिम्मेदारी है कि वह संविधान की भावना के अनुरूप कानून का पालन सुनिश्चित करें तथा समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ समान व्यवहार करते हुए नागरिकों के अधिकारों एवं स्वतंत्रता की रक्षा करे। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों के निर्वहन के दौरान निष्पक्षता, अनुशासन, मानवीय संवेदना और विधि के शासन को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए।

इस अवसर पर संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले संविधान सभा के सभी सदस्यों एवं महान संविधान निर्माताओं को नमन एवं स्मरण किया गया। साथ ही सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संविधान की गरिमा बनाए रखने, लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान करने तथा आम नागरिकों के प्रति सेवा, सुरक्षा और न्याय की भावना के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में डीएसपी सुशांतो बनर्जी सहित पुलिस कार्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Scroll to Top