CG में ओपन स्कूल 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 के लिए आवेदन 1 दिसंबर से शुरू, 15 जनवरी तक भरें फॉर्म..

शेयर करें...

रायपुर// राज्य ओपन स्कूल की ओर से मार्च-अप्रैल 2027 में आयोजित होने वाली हाईस्कूल और हायर सेकंडरी परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन प्रक्रिया एक दिसंबर से शुरू होगी। परीक्षार्थी सामान्य शुल्क के साथ 15 जनवरी 2027 तक परीक्षा आवेदन फार्म जमा कर सकेंगे। इसके बाद विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने का अवसर मिलेगा। इसके लिए अंतिम तिथि 25 जनवरी निर्धारित की गई है।

Join WhatsApp Group Click Here

500 रुपये विलंब शुल्क के साथ 18 से 25 जनवरी तक अवसर

राज्य ओपन स्कूल प्रबंधन के अनुसार निर्धारित समय-सीमा के बाद आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को 500 रुपये विलंब शुल्क देना होगा। इसके तहत 18 जनवरी से 25 जनवरी 2027 तक आवेदन फार्म जमा किए जा सकेंगे। परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक विद्यार्थी नजदीकी अध्ययन केंद्र से प्रवेश और आवेदन प्रक्रिया से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे आवेदन फार्म

परीक्षा में प्रवेश के लिए आवेदन फार्म राज्य ओपन स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट www.sos.cg.nic.in से डाउनलोड किया जा सकता है। विद्यार्थी फार्म भरकर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जमा कर सकेंगे।

Scroll to Top