शेयर करें...
सारंगढ़-बिलाईगढ़// छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत 11 नवंबर 2026 को बरमकेला ब्लॉक के देवगांव मंडल में एक दिवसीय मंडल स्तरीय जनचौपाल एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्राम पंचायत देवगांव के साप्ताहिक बाजार के पास हुए इस कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों, व्यापारियों तथा आम नागरिकों से सीधा संवाद किया।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष किशोर पटेल ने किया नेतृत्व
कार्यक्रम का नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष किशोर पटेल ने किया। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। जनचौपाल के माध्यम से कांग्रेस नेताओं ने आम लोगों के बीच पहुंचकर केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने सरकार पर नाकामियों का आरोप लगाते हुए लोगों को ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के उद्देश्य की जानकारी दी।
मतदाता जागरूकता और लोकतांत्रिक अधिकारों पर जोर
कांग्रेस नेताओं ने मतदाता जागरूकता, लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा और मतदान प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने नागरिकों से अपने मताधिकार के प्रति सजग रहने और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।
इस जनचौपाल में पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष ताराचंद पटेल, विधायक प्रतिनिधि कन्हैया सारथी, महामंत्री महेश देहरी, गोपीनाथ नायक, देवकुमार, पवन नायक, ललित नायक, कुंजबिहारी नायक, प्रेमकुमार, सुरेश इजरारदार, सीताराम साहू, सुशील नायक, मनोरंज भोई सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।


