जुआ पकड़ने पहुंची पुलिस से भिड़े ग्रामीण, जवानों का कॉलर पकड़ा, डंडा छीनने की कोशिश, वीडियो वायरल..

शेयर करें...

रायपुर// छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में जुआ पकड़ने पहुंची पुलिस टीम और ग्रामीणों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। जुआ पकड़ने की कार्रवाई के दौरान शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते धक्का-मुक्की और झूमाझटकी में बदल गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Join WhatsApp Group Click Here

वीडियो में कुछ ग्रामीण पुलिसकर्मियों का कॉलर पकड़ते और उनके हाथ से डंडा छीनने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, पुलिस ने फिलहाल झूमाझटकी और वाहन में तोड़फोड़ की बात से इनकार किया है। मामला कोमाखान थाना क्षेत्र के ग्राम भटगांव का है। जानकारी के मुताबिक, 10 नवंबर को गोवर्धन पूजा की शाम पुलिस को गांव में जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी।

जुआ पकड़ने पहुंची पुलिस, ग्रामीणों से शुरू हुआ विवाद

बताया जा रहा है कि सूचना मिलने के बाद पुलिसकर्मी बाइक से ग्राम भटगांव पहुंचे। यहां उन्होंने जुआ खेल रहे कुछ लोगों को पकड़ लिया। इसी दौरान किसी बात को लेकर पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। कुछ ही देर में विवाद बढ़ गया और ग्रामीण पुलिसकर्मियों से उलझने लगे। देखते ही देखते मौके पर धक्का-मुक्की और झूमाझटकी की स्थिति बन गई।

पुलिसकर्मियों का कॉलर पकड़ा, डंडा छीनने की कोशिश

घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ ग्रामीण पुलिस जवानों का कॉलर पकड़ते और उनके हाथ से डंडा छीनने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की होती दिखाई दे रही है। वीडियो में एक वाहन का कांच टूटने जैसी आवाज भी सुनाई देती है। घटनास्थल पर डायल 112 की टीम भी पहुंचती दिखाई दे रही है। हालांकि, वाहन में वास्तव में तोड़फोड़ हुई है या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

थाना प्रभारी ने झूमाझटकी की जानकारी से किया इनकार

पूरे घटनाक्रम को लेकर कोमाखान थाना प्रभारी टीआई सोरी ने बताया कि जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस टीम ग्राम भटगांव पहुंची थी। हालांकि, उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ झूमाझटकी और पुलिस वाहन में तोड़फोड़ होने की जानकारी से इनकार किया है।

वायरल वीडियो के बाद उठे सवाल

इस घटना के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर जुआ पकड़ने पहुंची पुलिस टीम के साथ गांव में विवाद क्यों हुआ? क्या ग्रामीणों ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया या फिर विवाद की कोई दूसरी वजह थी?

Scroll to Top