धान खरीदी में समस्या या गड़बड़ी पर किसान कंट्रोल रूम के नंबर पर करें संपर्क, कलेक्टर के निर्देश पर स्थापित हुआ 24 घंटे सक्रिय कंट्रोल रूम..

शेयर करें...

सारंगढ़–बिलाईगढ़// जिले के उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी के दौरान पारदर्शिता बनाए रखने, घटतौली एवं अन्य अनियमितताओं पर रोक लगाने तथा किसानों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के लिए कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा जिला विपणन अधिकारी कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। किसान धान बिक्री से संबंधित किसी भी शिकायत, समस्या या जानकारी के लिए 9183966492 पर संपर्क कर सकते हैं। कंट्रोल रूम चौबीसों घंटे क्रियाशील रहेगा और प्राप्त शिकायतों के निराकरण की कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp Group Click Here

कंट्रोल रूम में कर्मचारियों की ड्यूटी तीन पालियों में लगाई गई है। सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक तरुण बरेठ, कम्प्यूटर ऑपरेटर विपणन, और विलफ्रेड एक्का, भृत्य कृषि उपज मंडी तैनात रहेंगे। दोपहर 2 बजे से रात्रि 8 बजे तक मुकेश कुमार अजय, कम्प्यूटर ऑपरेटर खाद्य शाखा, तथा तेज साहू, भृत्य विपणन जिम्मेदारी संभालेंगे। रात्रि 8 बजे से सुबह 6 बजे तक देवेन्द्र रात्रे, कम्प्यूटर ऑपरेटर वेयरहाउस, और लालाराम महिलांगे, भृत्य वेयरहाउस की ड्यूटी रहेगी।

धान खरीदी से जुड़ी किसी भी परेशानी या अनियमितता की सूचना किसान दिए गए नंबर पर देकर आवश्यक जानकारी और समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

Scroll to Top