बरमकेला में प्रत्येक गुरुवार को होगा विकासखंड स्तरीय जनदर्शन, आम नागरिक अपनी समस्याओं से संबंधित एसडीएम को कर सकेंगे आवेदन..

शेयर करें...

सारंगढ़ बिलाईगढ़// आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से बरमकेला जनपद पंचायत में विकासखंड स्तरीय जनदर्शन का आयोजन किया जाएगा। अनुविभागीय अधिकारी सारंगढ़ के द्वारा प्रत्येक गुरुवार को जनपद पंचायत बरमकेला में जनदर्शन आयोजित किया जाएगा।

Join WhatsApp Group Click Here

इस जनदर्शन में विकासखंड बरमकेला के समस्त हितग्राही एवं नागरिक विभिन्न विभागों से संबंधित अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे। इसमें शासन की योजनाओं से जुड़ी परेशानियों, लंबित प्रकरणों तथा अन्य जनसमस्याओं को संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखा जा सकेगा। जनदर्शन का मुख्य उद्देश्य आम जनता को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए एक बेहतर मंच उपलब्ध कराना है।

जारी सूचना के अनुसार आगामी जनदर्शन गुरुवार, 5 नवंबर 2026 को दोपहर 1 बजे से जनपद पंचायत बरमकेला के सभा कक्ष में आयोजित होगा। जिला प्रशासन ने विकासखंड के नागरिकों एवं हितग्राहियों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं से संबंधित आवश्यक दस्तावेजों के साथ जनदर्शन में उपस्थित होकर आवेदन प्रस्तुत करें, ताकि संबंधित विभागों के माध्यम से समस्याओं के निराकरण की कार्रवाई की जा सके।

Scroll to Top