शेयर करें...
सारंगढ़-बिलाईगढ़// भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्राही का जन्मदिन सरिया के अग्रसेन भवन में जन्मोत्सव के रूप में मनाया गया। भाजपा मंडल सरिया के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में सरिया, बरमकेला, लेंध्रा और पुसौर मंडल के करीब 1000 कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और जय जगन्नाथ के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।

आतिशबाजी के साथ हुआ भव्य स्वागत
कार्यक्रम स्थल पर जगन्नाथ पाणिग्राही के पहुंचते ही आतिशबाजी के साथ उनका स्वागत किया गया। इसके बाद भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं, गुलदस्तों और उपहार भेंट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। चारों मंडलों से बड़ी संख्या में पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, विभिन्न मोर्चा-प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता और मातृशक्ति की उपस्थिति रही।

कार्यकर्ताओं का जताया आभार
अपने संबोधन में जगन्नाथ पाणिग्राही ने जन्मदिन के अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित होकर स्नेह और शुभकामनाएं देने वाले कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन के कार्यकर्ता कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलते हैं और उनका उत्साह व अपनापन उनके लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्रत्यक्ष मुलाकात के साथ फोन, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और ट्विटर के माध्यम से शुभकामनाएं देने वाले सभी लोगों के प्रति भी धन्यवाद ज्ञापित किया।
चार मंडलों के कार्यकर्ताओं की रही भागीदारी
जन्मोत्सव में सरिया, बरमकेला, लेंध्रा और पुसौर मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, भाजपा सदस्य और आम नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि जगन्नाथ पाणिग्राही भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष होने के साथ भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम ब्रेथवेट बर्न एंड जेसप कंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड में स्वतंत्र निदेशक भी हैं। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का उत्साह और बड़ी संख्या में उनकी मौजूदगी जन्मोत्सव का प्रमुख आकर्षण रही।



You must be logged in to post a comment.