साल्हेओना में कांग्रेस का वोट बचाओ-देश बचाओ प्रदर्शन, केंद्र सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ की नारेबाजी, चुनाव प्रक्रिया को लेकर जताया विरोध..

शेयर करें...

सारंगढ़-बिलाईगढ़// सरिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में साल्हेओना मंडल के भारत माता चौक पर ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया और मतदाताओं के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया।

Join WhatsApp Group Click Here

भारत माता चौक पर जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता

कार्यक्रम में प्रदेश प्रतिनिधि शरद यादव, सरिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष उग्रसेन साहू, महामंत्री हिमांशु पाणीग्राही और मंडल अध्यक्ष अगनू पटेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ का नारा बुलंद करते हुए लोकतांत्रिक व्यवस्था में मताधिकार की अहमियत पर अपनी बात रखी।

केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जताया विरोध

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार तथा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की। उनका कहना था कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक के वोट का महत्व है और मतदाता के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित होनी चाहिए। इसी मुद्दे को लेकर पार्टी ने यह कार्यक्रम आयोजित कर अपना विरोध दर्ज कराया।

इस अवसर पर रूप पटेल, खेमराज नायक, जयप्रकाश साहू, प्रकाश पुरोहित, बीडीसी युराज चौधरी, बीडीसी प्रतिनिधि संतोष चौहान, भुवन विजय, उपेंद्र पात्रे, नरेश चौहान, गुरुदेव चौहान, संजय पटेल, राजू चौहान, भोगीलाल पटेल, रमेश डनसेना, ललित डनसेना, भूषण, गोविन्द, संतोष सिदार, टीकाराम चौधरी, प्रेम साहू, खिरो पटेल, बल्लभ मालाकार, रामकुमार पटेल, जीवन दास, राहुल, परमेश्वर और गोलू सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Scroll to Top