बरमकेला और देवगांव में नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई, अगले बरस फिर आना के जयकारों से गूंजा माहौल, डीजे और कीर्तन मंडली के साथ निकले विसर्जन जुलूस..

शेयर करें...

सारंगढ़ बिलाईगढ़// शारदीय नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक मां दुर्गा की भक्ति और आराधना में डूबे बरमकेला, देवगांव सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में विदाई के समय माहौल भावुक हो गया। पूजा पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं को श्रद्धालुओं ने नम आंखों से विदाई दी। इस दौरान भक्तों ने ‘अगले बरस फिर आना’ के जयकारे लगाते हुए मां भगवती से अगले वर्ष दोबारा आने की प्रार्थना की। पूरे क्षेत्र में भक्ति, उत्साह और भावुकता का माहौल देखने को मिला।

Join WhatsApp Group Click Here

डीजे और कीर्तन मंडली के साथ निकले विसर्जन जुलूस

बरमकेला के सुभाष चौक, इंदिरा चौक, खरवानी पारा, देवगांव बाजार परिसर, मां तारिणी मंदिर सहित आसपास के कई क्षेत्रों में पूजा समितियों की ओर से विसर्जन जुलूस निकाला गया। मां दुर्गा की प्रतिमाओं के साथ श्रद्धालु नगर और गांवों में भ्रमण करते हुए आगे बढ़े। कीर्तन मंडली की धुन और डीजे पर बजते भक्ति गीतों के बीच भक्त नाचते-गाते मां के जयकारे लगाते रहे। जगह-जगह अबीर-गुलाल उड़ाकर लोगों ने उत्सव की खुशी जाहिर की।

विधि-विधान से हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन

विसर्जन जुलूस में महिला, पुरुषों और बच्चों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। श्रद्धालु मां दुर्गा की प्रतिमाओं को लेकर निर्धारित विसर्जन स्थलों पर पहुंचे, जहां पंडितों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई। इसके बाद प्रतिमाओं का तालाब में विसर्जन किया गया। विदाई के समय भक्तों की आंखें नम हो गईं, लेकिन उनके चेहरों पर अगले वर्ष मां के आगमन की उम्मीद भी दिखाई दी। नौ दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन का समापन श्रद्धा, भक्ति और आपसी उत्साह के साथ हुआ।

Scroll to Top