शेयर करें...
सारंगढ़ बिलाईगढ़// सरिया बस्ती में शुक्रवार को सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति की ओर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। करीब 1000 कलशों के साथ निकली इस यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साह और श्रद्धा के साथ हिस्सा लिया। मां दुर्गा के जयकारों और भक्तिमय माहौल के बीच पूरा क्षेत्र धर्ममय नजर आया। पिछले 58 वर्षों से चली आ रही यह परंपरा आज भी लोगों की आस्था और आपसी एकता को मजबूत कर रही है।

कर्मा नृत्य और संबलपुरी बाजा ने बढ़ाई रौनक
कलश यात्रा में पारंपरिक कर्मा नृत्य और ओडिशा के प्रसिद्ध दुलदुली संबलपुरी बाजा ने विशेष आकर्षण पैदा किया। ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक धुनों के बीच श्रद्धालु उत्साह के साथ आगे बढ़ते रहे। महिलाओं की बड़ी भागीदारी और पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने यात्रा को और भी खास बना दिया। धार्मिक आस्था के साथ स्थानीय संस्कृति की झलक भी देखने को मिली।
इस आयोजन में नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष अरुण सराफ, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रदीप सतपथी सहित पार्षदगण, एल्डरमैन, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल हुए। आयोजन के दौरान महिलाओं के लिए प्रसाद वितरण किया गया। इसके बाद भंडारे की व्यवस्था भी रखी गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
58 साल से कायम है परंपरा
सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति सरिया बस्ती की यह कलश यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और सामूहिक सहभागिता का भी प्रतीक है। 58 वर्षों से चली आ रही इस परंपरा में हर साल श्रद्धालु बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। मां दुर्गा के प्रति अटूट आस्था, 1000 कलशों की भव्यता और पारंपरिक संगीत ने इस आयोजन को यादगार बना दिया।



You must be logged in to post a comment.