बरमकेला पुलिस ने पकड़े 2 गांजा तस्कर, ओडिशा से मध्य प्रदेश ले जा रहे थे नशे की खेप..

शेयर करें...

सारंगढ़-बिलाईगढ़// जिले में अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ बरमकेला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 4 किलोग्राम गांजा, एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल जब्त किए गए हैं। जब्त संपत्ति की कुल कीमत 2 लाख 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी ओडिशा के सोनपुर से गांजा लेकर मध्य प्रदेश जा रहे थे।

Join WhatsApp Group Click Here

कनकीडीपा मेन रोड पर चेकिंग में खुलासा

पुलिस के मुताबिक, 10 अक्टूबर 2026 को ग्राम कनकीडीपा के मुख्य मार्ग पर वाहन चेकिंग के दौरान बिना नंबर की हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को रोका गया। तलाशी लेने पर उनके पास रखे हरे रंग के थैले से चार पैकेट में कुल 4 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसकी कीमत करीब 2 लाख रुपये आंकी गई है।

मोटरसाइकिल और मोबाइल भी जब्त

गांजा के अलावा पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल, जिसकी कीमत करीब 50 हजार रुपये है, और दो मोबाइल फोन, जिनकी कीमत 5 हजार रुपये बताई गई है, जब्त किए। इस तरह जब्त सामग्री की कुल कीमत 2 लाख 55 हजार रुपये हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं दोनों आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद इदरीश (26 वर्ष), पिता मोहम्मद हाफिज, और श्रीकांत सोनी (19 वर्ष), पिता संतोष सोनी, दोनों निवासी ग्राम बिजहा, थाना ब्यौहारी, जिला शहडोल, मध्य प्रदेश के रूप में हुई है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरेन्द्र पटेल और एसडीओपी सारंगढ़ गोविंद दीवान के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में पीएसआई भारती, एसआई ए.के. बेक, सहायक उपनिरीक्षक लखपति प्रधान, प्रधान आरक्षक 46 धीरहे, आरक्षक सूरज सिदार, प्यारे लाल और थाना स्टाफ की अहम भूमिका रही।

Scroll to Top